लखनऊ : लुलु मॉल विवाद में गीतकार जावेद अख्तर की एंट्री, फेक लेटर ट्वीट करने पर हुए ट्रोल
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ में हाल ही में खुले लुलु मॉल से जुड़े विवाद रोज सामने आ रहे हैं। अब इन विवादों के बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की भी एंट्री हो गयी है। अपने ट्वीट के जरिये विवादों में रहने वाले गीतकार जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद उन्हें यूजर ट्रोल …
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ में हाल ही में खुले लुलु मॉल से जुड़े विवाद रोज सामने आ रहे हैं। अब इन विवादों के बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की भी एंट्री हो गयी है। अपने ट्वीट के जरिये विवादों में रहने वाले गीतकार जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद उन्हें यूजर ट्रोल कर रहे हैं।
बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की फेक प्रेस रिलीज अपने ट्विटर से शेयर कर दी है। नमाज पढ़ने पर पुलिस ने चार मुसलमानों को गिरफ्तार किया और उसकी रिलीज जारी की थी। जावेद अख्तर ने जो रिलीज शेयर की है उसमें चार में तीन नाम सरोज, कृष्ण और गौरव हिंदू हैं। इसे लेकर जावेद अख्तर की फजीहत हो रही है।
यूजर उनके हैंडल से फेक रिलीज को देखकर भड़के हुए हैं। एक यूजर प्रभात उपाध्याय ने लिखा कि जावेद अख्तर जी आरोपियों के सही नाम इस प्रकार हैं। मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लोकमान और मोहम्मद नोमान। लगता है आफ फैक्ट चेक नहीं देख पाए। जावेद अख्तर को टैग करते हुए पुलिस की असली प्रेस रिलीज भी तस्वीर के साथ भेजी है।
एम श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा कि ‘कृपया उन्हें सही जानकारी दी जाए। भ्रामक खबर फैलाई जा रही हैं।’ जितेश नाम के यूजर ने लिखा कि ‘यह नमाज के लिए नहीं बल्कि लुलु मॉल में हनुमान चालीसा की घटना के लिए गिरफ्तार किये गये थे।’
यह भी पढ़ें –बरेली: नगर निगम की टीम ने नाली से हटवाया अतिक्रमण, लोगों ने किया हंगामा
