मक्का मस्जिद में घुस गया गैर-मुस्लिम शख्स, दुनियाभर में हंगामा, इजरायल सरकार ने भी जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में इजरायल के एक यहूदी पत्रकार के द्वारा की गई रिपोर्टिंग पर दुनियाभर में बवाल मच गया है। क्योंकि वह चोरी-छिपे मक्का शहर पहुंचा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने वहां से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इस बीच इजरायल सरकार के एक मंत्री का …

नई दिल्ली। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में इजरायल के एक यहूदी पत्रकार के द्वारा की गई रिपोर्टिंग पर दुनियाभर में बवाल मच गया है। क्योंकि वह चोरी-छिपे मक्का शहर पहुंचा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने वहां से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इस बीच इजरायल सरकार के एक मंत्री का बयान आया है। इजरायल के क्षेत्रीय सहयोग मंत्री इसावी फ्रेज ने एक यहूदी इजरायली पत्रकार के मक्का घूमने की टीवी रिपोर्ट को बेवकूफाना बताया है।

उन्होंने कहा, मुझे खेद है कि यह एक बेवकूफाना हरकत थी और इसमें गर्व महसूस करने जैसा कुछ नहीं है। यह गैरजिम्मेदाराना काम है और रेटिंग्स के लिए इस रिपोर्ट को किया गया। इजरायल के इतिहास में दूसरे मुस्लिम मंत्री रहे फ्रेज ने कहा कि इससे सिर्फ सऊदी अरब, इजरायल के रिश्तों को सामान्य करने के प्रयासों की संभावना को ही नुकसान पहुंचेगा।

बता दें कि इजरायल के चैनल 13 ने सोमवार को पत्रकार गिल तमारी के सऊदी अरब के शहर मक्का घूमने की एक रिपोर्ट प्रसारित की थी, जिस पर हंगामा मचा हुआ है। हालांकि, बाद में टीवी चैनल और पत्रकार ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। इजरायली पत्रकार के मक्का पहुंचने की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर ‘ज्यू इन द हरम’ हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, मक्का के नेक लोग और डॉ मूसा अल-शरीफ जैसे महान स्कॉलर सऊदी की जेलों में हैं। लेकिन, एक यहूदी मक्का की सड़कों पर घूम रहा है। इजरायल समर्थक भी इसकी आलोचना कर रहे हैं।

मक्का में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित
दरअसल, मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाले सऊदी अरब के मक्का शहर में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है। वहीं गिल तमारी यहूदी धर्म से संबंध रखते हैं। उन्होंने एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें विश्व प्रसिद्ध मक्का गेट भी दिख रहा है। मक्का शहर की सीमा इसी गेट से मानी जाती है। गिल तमारी को माउंट अराफात पर एक सेल्फी भी लेते देखा जा सकता है। माउंट अराफात मक्का शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। हज के लिए आने ले यात्री बड़ी संख्या में इस जगह पर इकट्ठे होते हैं। बताया जाता है कि यहां पर पैगंबर मुहम्मद ने अपना अंतिम उपदेश दिया था।

ये भी पढ़ें : चीन में बैंकों के बाहर टैंक तैनात, लोग नहीं निकाल सकते अपने पैसे, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार