छत्तीसगढ़: 13 वर्षीय किशोरी का पहले अपहरण फिर बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 13 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मनेंद्रगढ़ थाने के प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मनेंद्रगढ़ कस्बे के मौहरपुरा के रहने वाले हैं। आरोपियों …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 13 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मनेंद्रगढ़ थाने के प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मनेंद्रगढ़ कस्बे के मौहरपुरा के रहने वाले हैं। आरोपियों में से एक नाबालिग है। कोरिया जिला कोरबा से 190 किमी दूर है।

अधिकारी ने बताया कि घटना 11 जुलाई की रात हुई, जब किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर गई थी। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी कथित तौर पर रास्ते में किशोरी को मिला और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि लड़के ने पीड़िता को धमकी भी दी।

सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को नाबालिग और दो अन्य आरोपी पीड़िता को एक कार में चैनपुर इलाके के एक गोदाम में ले गए और उससे बलात्कार किया। इसके बाद किशोरी ने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही 10,000 स्कूली शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी: बघेल