Sawan Recipe 2022: व्रत में करें राजगिरे और केले की पूरियों का सेवन, जानें रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सावन के इस पूरे महीने को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक कहा जाता है। अभी सावन का यह पवित्र महीना चल रहा है। सावन के इस महीने में काफी लोंग सोमवार को व्रत करते हैं। सोमवार के इस व्रत के दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी …

सावन के इस पूरे महीने को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र महीनों में से एक कहा जाता है। अभी सावन का यह पवित्र महीना चल रहा है। सावन के इस महीने में काफी लोंग सोमवार को व्रत करते हैं। सोमवार के इस व्रत के दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। व्रत के दौरान आपको समय-समय पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए ताकी आपको किसी तरह की कोई कमजोरी न हो। क्या आप वही कट्टू की पकौड़ियां, साबूदाने की खीर और पूरी खाकर काफी बोर हो चुके हैं और आप को कुछ नया ट्राई करने का मन है? तो फिर आप राजगिरे और केले की पूरियां ट्राई कर सकते हैं।

राजगिरे हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आज हम आपको राजगिरे और केले की पूरियां बनाने का तरीका बताने वाले हैं। हम आपको इसे बनाने के लिए लगने वाली के बारे में बताने वाले हैं-

सामग्री-

श्राजगिरे का आटा-2 कप
कच्चा केला-1 (उबालकर अच्छे से मैश किया हुआ)
मूंगफली का तेल-अपनी जरूरत के अनुसार
घी- 2 चम्मच
जीरा-1 चम्मच
अदरक- आधा चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट- आधा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
सेंधा नमक- स्वादानुसार

बनाने का तरीका-

सबसे पहले पूरी बनाने के लिए एक कटोरी में आप राजगिरे और केला लें।
फिर आप इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें।
इसके बाद आप इसमें सेंधा नमक अपने स्वादानुसार और घी डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब आप इसमें पानी डालकर इस आटे को गूंद लें।
इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर पूरियां बेल लें।
अब आप पूरियां तले और जब वो गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो आप उनको निकाल लें।
इन पूरियों को आप आलू की सब्जी के साथ या फिर व्रत की कोई भी सब्जी के साथ सर्व कर सकते हों।

पढ़ें-Health Care : मच्छरों के काटने से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये घरेलू तरीके

संबंधित समाचार