लखनऊ: द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर लोगों ने जताई खुशी, हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग
लखनऊ। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। उन्होंने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। ओडिशा के एक गांव से निकलकर उन्होंने देश के सर्वोच्च पद का सफर तय किया है। उनके राष्ट्रपति बनने पर चारों ओर उत्सव सा माहौल है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भाजपा कार्यालय पर पहुंच …
लखनऊ। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। उन्होंने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। ओडिशा के एक गांव से निकलकर उन्होंने देश के सर्वोच्च पद का सफर तय किया है। उनके राष्ट्रपति बनने पर चारों ओर उत्सव सा माहौल है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर भी लोगों ने उत्सव मनाया है।
ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते पहुंचे लोगों में अलग सा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिये महिला व पुरूष खुशी जाहिर करते हुये नजर आये। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ तो बात है, हमारे समाज की बेटी भारत के सबसे ऊंचे शिखर पर आज पहुंची है,यह हमारे लिस बहुत गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी जब समाज के एक तपके के लोगों को घोड़े पर नहीं चढ़ने दिया जाता हो,साथ बैठाकर खाना न खिलाया जाता हो,जहां सामूहिक बहिष्कार हो, उस दौर में कोई उच्च शिखर पर पहुंच जाये तो कुछ तो बात है। इस दौरान आलमबाग निवासी सुनीता ने बताया कि हमारे समाज की बहन इतने ऊंचे पद पर पहुंची है,जिससे हम सभी का नाम रौशन हुआ है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।
यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू ने मांगा यूपी में राजग के नेताओं से समर्थन
