रामपुर : जमीन विवाद में दूधिया की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमलाकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हमलावरों ने धारधार हथियारों से एक पक्ष पर हमला कर दिया। जिसके चलते जमीन खरीदने वाले मुख्य व्यक्ति दूधिया की मौके पर ही लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटकर हत्या कर दी, जबकि बचाने दौड़े घर के पांच लोगों बुरी तरह घायल कर दिया। घटना …

रामपुर,अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हमलावरों ने धारधार हथियारों से एक पक्ष पर हमला कर दिया। जिसके चलते जमीन खरीदने वाले मुख्य व्यक्ति दूधिया की मौके पर ही लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटकर हत्या कर दी, जबकि बचाने दौड़े घर के पांच लोगों बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के हरजीपुर गांव में सुबह आठ बजे की है। गांव निवासी 37 वर्षीय रमेश यादव पुत्र झुन्डे यादव गांव से दूध क्षेत्र में बांटने का काम लगभग 15 सालों से कर रहा था। रमेश ने गांव के ही पूरन के पड़ोस में खाली पड़ी जमीन को लगभग 15 साल पूर्व गांव के ही कल्लू से खरीदा था। जिस पर पड़ोसी पूरन कब्जा नहीं करने दे रहा था।

दोनों का यह विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा था। जिसके चलते जमीन विवाद को लेकर खाली पड़ी जमीन के सामने बने धर्मपाल के घर में पहले से ही घात लगाए बैठे पूरन और उसके साथियों ने मिलकर लाठी डंडों और धारधार हथियारों से रमेश और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। जिससे हथियारों के हमले में रमेश की मौके पर मौत हो गई जबकि रमेश की मां सुशीला, पत्नी विमला, भाई राजेश यादव, चाचा बहादुर सिंह व एक पुत्र सुरजन सिंह समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। घटना से पूरा गांव दहशत में है। वहीं आरोपी व पीड़ित के घर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर हलवाई ने सब्जी में डाल दीं नशीली गोलियां, मूर्छित मिला पूरा कुनबा

 

संबंधित समाचार