मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश राजभर पर कसा तंज कहा- सुभासपा की छड़ी बिना सहारे के नहीं हो सकती खड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर जमकर राजनीति और बयानबाजी का मामला सामने आ रहा है। ओम प्रकाश राजभर और विपक्ष के बीच हो रहे जुबानी वार के बीच में यूपी के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने ओपी राजभर पर तंज कसते हुए …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर जमकर राजनीति और बयानबाजी का मामला सामने आ रहा है। ओम प्रकाश राजभर और विपक्ष के बीच हो रहे जुबानी वार के बीच में यूपी के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने ओपी राजभर पर तंज कसते हुए कहा है कि ये छड़ी जो सुभासपा का चुनाव चिन्ह हैं वो अब सहारा खोज रही है। जिसका इतिहास भी गवाह है कि सुभासपा की छड़ी बिना सहारे के खड़ी नहीं हो सकती है।

सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने आगे कहा- कि जब-जब इनको सहारा नहीं मिला है, ये छड़ी हमेशा जमीन पर पड़ी रही है। उन्होंने कहा कि सिद्धांतहीन राजनीति का कहीं न कहीं तो अंत होना चाहिए। जनता ने बुरी तरह आजमगढ़ के उपचुनाव में नकारा है। उन्होंने कहा कि अब एक नकारात्मक राजनीति का अंत होने जा रहा है।

योगी के मंत्री अनिल राजभर ने आगे कहा कि ये केवल अपने और अपने बेटे के लिए राजनीति करते हैं। राजभर समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। बीजेपी को इनकी जरूरत नहीं है। इन्होंने हमेशा एक सहारा खोजकर अपनी राजनीति की दुकान को चलाने का फैशन बना लिया है, अब समाज इससे उब गया है। साथ ही मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बेमेल गठबंधन को टूटना ही था।

बात को पूरी करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बीजेपी को वोट के हिसाब से इनकी जरूरत नहीं है। अवसरवादी राजनीति करने वाले ओम प्रकाश राजभर को सभी दल और समाज पहचान चुका है, इन्हें कोई नहीं लेगा।

पढ़ें-सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में चलने वाले अपनी सुरक्षा की बात कर रहे हैं: अनिल राजभर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा