बरेली: समय रहते मधुमेह का इलाज मिलने से गंभीर परिणाम से बचा जा सकता है- डॉ राजीव गोयल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मधुमेह बीमारी भारत मे तेजी से पैर पसार रही है। इस महामारी की चपेट में अब युवा भी आने लगे हैं। लापरवाही व जानकारी के अभाव में यह महामारी जानलेवा साबित हो रही है। अगर समय रहते इसका उपचार मिल जाये तो गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। इस की जानकारी …

बरेली, अमृत विचार। मधुमेह बीमारी भारत मे तेजी से पैर पसार रही है। इस महामारी की चपेट में अब युवा भी आने लगे हैं। लापरवाही व जानकारी के अभाव में यह महामारी जानलेवा साबित हो रही है। अगर समय रहते इसका उपचार मिल जाये तो गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। इस की जानकारी देते हुए बरेली के जाने माने डॉक्टर राजीव गोयल ने बताया अधिकतर मामले में देखा गया है कि
मधुमेह के मरीजों में पैरों में जख्म व नासूर ऐवम गैंग्रीन ( काला पड़ना) बहुत जल्दी होता है। जिस कारण मरीज के पैर भी काटने पड़ते जाते हैं।

इस परेशानी को अगर आरम्भिक अवस्था में पहचान लें तो बहुत हद तक ठीक किया जा सकता है और पैर काटने से मरीज को बचाया जा सकता है। इस तरह की समस्या के लिए सम्पूर्ण भारत में एक महीने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसको आरएसएसडी जो कि भारत वर्ष की सबसे बड़ी मधुमेह रोकथाम की संस्था है। उसके सदस्यों ने मरीज के हित में यह प्रण किया है की दिनांक 29 जुलाई को मुफ्त डायबिटीज फूट असेस्मेंट कैंपेन चलाया जाएगा जो डायबिटीज के मरीज पैरों में सुन्नपन, झनझनाहट, सुइयाँ चुभने वाला दर्द व घाव से परेशान हैं वह 29 जुलाई को डॉक्टर राजीव गोयल विजयराज अस्पताल, रामपुर बाग बरेली में निशुल्क मुफ्त परामर्श व जाँच करवा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीमारी से ग्रस्त युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

संबंधित समाचार