यूपी भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल की हुई ‘विदाई’! अब मिल सकती है तेलंगाना की कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के चाणक्‍य कहे जाने वाले संगठन मंत्री सुनील बंसल को पद से हटा दिया गया है। वे अब तेलंगाना में भाजपा को मजबूत करने का जिम्मा संभालेंगे। तेलंगाना राज्य में अगले साल चुनाव होना है। बता दें कि इसी साल हैदराबाद में भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के चाणक्‍य कहे जाने वाले संगठन मंत्री सुनील बंसल को पद से हटा दिया गया है। वे अब तेलंगाना में भाजपा को मजबूत करने का जिम्मा संभालेंगे। तेलंगाना राज्य में अगले साल चुनाव होना है। बता दें कि इसी साल हैदराबाद में भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी। सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी का को-इंचार्ज बनाया गया था। इस चुनाव में यूपी में बीजेपी गठबंधन ने 80 में से 73 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2014 में शानदार जीत के बाद सुनील बंसल को यूपी का संगठन मंत्री बना दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 -19 और 2022 के उत्तर प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को शानदार जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, साल 2022 में हुये विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें केंद्र की राजनीति में भी शामिल करने की चर्चा चल रही थी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: चुनाव का माइक्रो मैनेजमेंट समझा गए सुनील बंसल, घर-घर वोटर्स पर्ची पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव