मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेताओं में होड़ जारी, मोइली ने सुझाया ये नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलूरु। कर्नाटक में अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनावों से पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेताओं में होड़ शुरू हो गई है। कर्नाटक में कांग्रेस के डी के शिवकुमार और सिद्धारमैय्या के बीच चल रहे अंदरुनी कलह के बीच अगर पार्टी अगले साल …

बेंगलूरु। कर्नाटक में अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनावों से पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेताओं में होड़ शुरू हो गई है। कर्नाटक में कांग्रेस के डी के शिवकुमार और सिद्धारमैय्या के बीच चल रहे अंदरुनी कलह के बीच अगर पार्टी अगले साल सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री पद के लिए एक तीसरा नाम भी मैदान में आ गया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने सोमवार को दिग्गज कांग्रेस नेता एस आर पाटिल का नाम सीएम पद के लिए सुझाया। उन्होंने कहा कि पाटिल सीएम पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार है तथा वह एक आदर्श नेता हैं। उन्होंने कहा, “ मैंने ही बीते समय में उनका नाम कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिया था। ” सिद्धारमैया और शिवकुमार के समर्थकों के बीच अंदरूनी कलह चल रही है और दोनों गुट चाहते हैं कि उनके गुट का नेता ही मुख्यमंत्री बनें।

ये भी पढ़ें- जानें कौन है सत्येंद्र प्रकाश? जिन्होंने पीआईबी प्रमुख के रूप में किया पदभार ग्रहण

संबंधित समाचार