अयोध्या : गुप्तारघाट पर सख्त हुए प्रशासन के नियम, स्नान के लिए बनेंगे प्वाइंट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों पर बढ़ती घटनाओं और लोगों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुप्तारघाट पर बाइक की एंट्री प्रतिबन्धित कर दी गई है। इसके अलावा मटरगश्ती करने वालों पर भी घाट पर तैनात रहने वाली पुलिस की निगाह रहेगी। यह जानकारी गुरुवार को यहां आयोजित हर घर …

अयोध्या, अमृत विचार। सरयू नदी के किनारे स्थित घाटों पर बढ़ती घटनाओं और लोगों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुप्तारघाट पर बाइक की एंट्री प्रतिबन्धित कर दी गई है। इसके अलावा मटरगश्ती करने वालों पर भी घाट पर तैनात रहने वाली पुलिस की निगाह रहेगी। यह जानकारी गुरुवार को यहां आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम जागरुकता अभियान के दौरान एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि घाट पर लोगों को असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसीलिए घाट पर अब मोटरसाइकिल लेकर लोग विचरण नहीं कर सकेंगे। जहां तक मोटरसाइकिल का प्रवेश तय किया गया है वही तक बाइक लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्नान करते समय कोई घटना न हो नदी में प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय गोताखोरों को दी गई है।

गुप्तारघाट घाट के स्नान वाले तीनों स्थलों के लिए दायरा तय किया गया है। उन्होंने बताया कि लोग नहाते समय गहराई वाले क्षेत्र में न जाए इसलिए ऐसा किया गया है। इससे पहले एसपी सिटी ने स्थानीय गोताखोरों और लोगों के साथ हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों और दुकानदारों से इधर-उधर कूड़ा न फेंकने का अनुरोध किया गया। घाट की सफाई व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए निरंतर लोगों को जागरूक करने के का निर्णय लिया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि कैंट पुलिस को निर्देश दिया गया है स्थानीय गोताखोरों के साथ लगातार संवाद बनाए रखे जिससे उनकी सक्रियता बनी रहे। उन्होंने गोताखोरों द्वारा दिए जा रहे योगदान की सराहना भी की। स्वच्छता व हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूरे घाट पर रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में गोताखोर और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें –संजय राउत अदालत में बोले: हिरासत के दौरान ईडी ने मुझे बंद कमरे में रखा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रयागराज-प्रतापगढ़ में बदला मौसम : आंधी-बारिश से तपिश में राहत, मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी 
विकास की रफ्तार बना गंगा एक्सप्रेस:11 घंटे का सफर 6 घंटे में होगा पूरा, इस रणनीतिक कॉरिडोर से तेज कनेक्टिविटी का लाभ
भारत-इटली के बीच रक्षा सहयोग : रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो से मिलेगें राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज! पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक छक्का दूर
NSO की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ने रचा इतिहास, आम लोगों की जेब पर बोझ घटा