शर्मनाक:नाबालिग के साथ की हैवानियत, कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो जागी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

खुदागंज, अमृत विचार। जिले में नाबालिग के साथ कुकर्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। करीब 58 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक नाबालिग के साथ कुकर्म करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा युवक इसका वीडियो बनाता नजर आ रहा है। घटना की तिथि स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला खुदागंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से स्थानीय स्तर पर इस घटना की चर्चा हो रही थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि वीडियो बनाए जाने की बात सामने आने के बावजूद पुलिस उस तक पहुंच नहीं सकी और तहरीर मिलने का इंतजार करती रही।

बुधवार को जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा किशोर अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। अब पुलिस वीडियो में नजर आ रहे तीनों लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

खुदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी मामले को दिखवाया जा रहा है। वहीं एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में है और जांच कराई जा रही है, जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार