लखनऊ : गैरहाजिर 21 कर्मियों पर एफआईआर के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम जोन-3 अंतर्गत जनगणना प्रशिक्षण में दूसरे दिन 21 सुपरवाइजर और प्रगणक अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कराने निर्देश दिए हैं।

बुधवार को अलीगंज स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण का चार्ज अधिकारी जनगणना/जोनल अधिकारी मनोज यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुपरवाइजर अकरम और अतुल जायसवाल (दोनों डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल विभाग) गैरहाजिर रहे।

प्रगणकों में एआरओ सीएमओ अर्बन रितांशी शुक्ला, एडिशनल सीटीओ डेस्ट्रो ऑफिस रंजीत सिंह, वर्क्स सुपरवाइजर मैकेनिकल डिवीजन विनोद कुमार रावत, सीनियर असिस्टेंट मैकेनिकल डिवीजन राहुल कुमार कश्यप, पुलकित सिंह एवं कुलदीप तिवारी, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल डिवीजन संचित कुमार सिंह, सुभाष झा एवं अभिषेक कुमार गुप्ता अनुपस्थित मिले।

इनके अलावा डिवीजनल असिस्टेंट एई मैकेनिकल राघवेन्द्र कुमार यादव, जूनियर असिस्टेंट एनसीसीजीपीएचक्यू नीरज कुमार गुप्ता, जेई ट्यूबवेल इन्वेस्टिगेशन एवं प्लानिंग यूनिट-3 सुमन यादव, बाल पुष्टाहार नवाबगंज से अपर्णा गुप्ता, बाल पुष्टाहार शीशमहल से बुशरा परवीन, बाल पुष्टाहार चौपटिया-2 से विमलेश शुक्ला, हेड असिस्टेंट इन्वेस्टिगेशन प्लानिंग सर्कल-2 बृजेश कुमार, जेई इन्वेस्टिगेशन प्लानिंग सर्कल-2 प्रीति देवी, बाल विकास पुष्टाहार/सीनियर असिस्टेंट मैकेनिकल डिवीजन आशा सक्सेना व रविन्द्र सिंह प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए।

संबंधित समाचार