लखनऊ : बिना सूचना बाजारों की लाइट न कटे, अफसरों ने बनाया ग्रुप, व्यापारियों को जोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : बढ़ती गर्मी और बाजारों में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल और बिजली अभियंताओं के बीच एक बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र के साथ अमीनाबाद, लालबाग, लाटूश रोड, मौलवीगंज हजरतगंज आदि क्षेत्रों के बडे़ व्यापारी नेता और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी शामिल हुए। बिजली बाधित होने को लेकर संगठन प्रमुख ने कहा कि बिना प्रथम सूचना के लाइट न काटी जाए।

इस पर सहमति अधिकारियों ने सहमित जताते हुए तत्काल एक ग्रुप बनाया। इसमें लखनऊ व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के अधिकारी जोड़े गए। आगे व्यापारियों ने कहा कि कोई भी फाल्ट होने पर पूरा फीडर न बंद किया जाए। सिर्फ उस ट्रांसफार्मर की लाइट काटी जाए जिससे व्यवस्था में दिक्कत आई है। इस पर आम सहमति बनीं। बाजारों में तारों के मकड़जाल कम करने की मांग पर अफसरों ने कहा कि इस पर विचार होगा। जल्द ही अपेक्षित सुधार दिखेगा।

अधिकारियों ने रस्सी बटान चिक मंडी जनाना पार्क में ट्रांसफार्मर बढ़ाने पर सहयोग मांगा जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी। बैठक में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, स्टेशनरी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, केदार वाजपेयी, अतुल टंडन, संजीव अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, सुमित साहू, आरिफ, विशाल गौड़ के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के अवर अभियंता, एसडीओ और अधिशासी अभियंता समेत कई बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार