रायबरेली: पुलिस ने किया कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 31 कार बरामद, छह चोर गिरफ्तार
रायबरेली। पुलिस ने कार वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरे प्रदेश में कार चोरी करके फर्जी तरीके से उसके कागजात तैयार करके बेचने वाले गिरोह के कब्जे से कुल 31 मंहगी कारें बरामद हुई है। जिनकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ बताई जाती है। यह सफलता एसओजी, सर्विलांस टीम तथा स्थानीय …
रायबरेली। पुलिस ने कार वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूरे प्रदेश में कार चोरी करके फर्जी तरीके से उसके कागजात तैयार करके बेचने वाले गिरोह के कब्जे से कुल 31 मंहगी कारें बरामद हुई है। जिनकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ बताई जाती है। यह सफलता एसओजी, सर्विलांस टीम तथा स्थानीय पुलिस की मदद से मिली है। पुलिस ने सभी कारों को शहर के गोरा बाजार स्थित एक मैदान से बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वाहन चोरों का यह गिरोह पूरे प्रदेश में सक्रिय था। जो कारों की चोरी करके उसके इंजन , चेचिस का नंबर बदलकर दूसरे कागजात तैयार करके उन्हे बेचने का धंधा करता था। इस गिरोह के दो सदस्यों को लखनऊ में पहले ही जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि काफी अरसे से सक्रिय इस गिरोह में काफी दक्ष और जानकर सदस्य शामिल हैं। इस गिरोह के कब्जे से पुलिस ने चोरी की कुल 31 मंहगी कारें बरामद की है , जिनकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपए है।
पकड़े गए बदमाशों में संतोष कुमार निवासी गांव मउरैया थाना शहर जनपद बस्ती , प्रिंस मिश्रा निवासी गांव चौवा बेगमपुर जनपद सीतापुर , राजीव कुमार सिंह निवासी गांव बेहटा गोकुल जनपद हरदोई , अब्बास निवासी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर , नुरुल अंसार निवासी ग्राम गंडारा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच और कमालु निवासी गांव जड्डू पट्टी थाना सिकरीगंज जिला गोरखपुर शामिल है।
इस गिरोह के अन्य सदस्यों में सलीम निवासी ऐरा कमरिया थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी , रिजवान निवासी ऐरा कमरिया लखीमपुर खीरी , सत्यम वाजपेई निवासी बावन चुंगी हरदोई , श्याम किशोर वाजपेई निवासी बावन चुंगी हरदोई,अंकित श्रीवास्तव निवासी बाबा कुटी , जानकी पुरम लखनऊ , रजत शर्मा निवासी कृष्णा नगर लखनऊ की तलाश पुलिस कर रही है।
इस तरह करते थे वारदात
यह गिरोह विभिन्न स्थानों पर बेकार कार को खदिदाकार या नीलामी में वाहनों को खरीदकर उसे कबाड़ी के हाथ बेंच देते थे। फिर विभन्न जगह से कार चोरी करके उसके चेचिस और इंजन नंबर को खुरेदकर उसमे बिक चुकी कबाड़ की कार का नंबर डाल देते थे । गिरोह के कुछ सदस्य उन वाहनों का रंग रूप बदलते थे , कुछ उनके ताजा कागजात तैयार करते थे।
उसके बाद कारों को सस्ते दाम पर बेंच देते थे। यह धंधा लखनऊ , रायबरेली, सीतापुर , हरदोई आदि जगहों में होता रहा है। यह लोग वाहनों को सुनसान स्थान पर खड़ी करते थे। गिरोह के कुछ सदस्यों ने खुद का गैरेज भी खोल रखा था , जहां पर चोरी के वाहनों की सूरत बदली जाती थी। इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के उपकरण व अन्य सामान भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें:-गदरपुर: घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में तमंचों सहित तीन गिरफ्तार
