प्रतापगढ़ : हाउस अरेस्ट किये गए राजा भैया के पिता, समर्थकों के साथ दे रहे थे धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ / लखनऊ, अमृत विचार। कुंडा विधानसभा सीट के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह मोहर्रम को लेकर लगाए गए मस्जिदनुमा गेट को हटवाने की मांग कर रहे थे। इस बीच राजा उदय प्रताप के समर्थन में व्यापारियों …

प्रतापगढ़ / लखनऊ, अमृत विचार। कुंडा विधानसभा सीट के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह मोहर्रम को लेकर लगाए गए मस्जिदनुमा गेट को हटवाने की मांग कर रहे थे। इस बीच राजा उदय प्रताप के समर्थन में व्यापारियों ने बाजार बंद किया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, उदय प्रताप सिंह कुंडा तहसील परिसर में तकरीबन 48 घंटे तक धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि प्रशासन इस मस्जिदनुमा गेट को हटवाए और जब तक गेट नहीं हटवाया जाएगा, तब तक यह धरना ऐसे ही जारी रहेगा। उनके इस ऐलान के बाद से ही प्रशासनिक अमले में खलबली देखी गई थी। लगातार प्रशासन की ओर से उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि वह अपनी जिद से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इसी बीच स्थानीय प्रशासन ने भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के महल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है।

स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते ही राजा उदय प्रताप सिंह तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट और सीओ कार्यालय के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे। उन्होंने मांग कि जब तक शेखपुर में मोहर्रम का गेट नहीं हटाया जाएगा, तब तक वह धरने पर ही बैठे रहेंगे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह जब कुछ देर के लिए पूजा करने भदरी किला गए तो प्रशासन ने उन्हें किले में ही रोकने के लिए रणनीति तैयार कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें –बरेली: प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर बौखलाया प्रेमी, मामला थाने तक पहुंचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म