बिजली अव्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़-ओड़िसा की सीमा पर चक्काजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी और सर्पदंश की अधिक समस्या वाला लवाकेरा तपकरा क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था को लेकर आज अंतर्राज्यीय सीमा पर दो घंटे तक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। तपकरा, लवाकेरा और फरसाबहार क्षेत्र में 25 से अधिक गांवों में 3 दिनों से विद्युत व्यवस्था ठप्प हो जाने के …

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी और सर्पदंश की अधिक समस्या वाला लवाकेरा तपकरा क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था को लेकर आज अंतर्राज्यीय सीमा पर दो घंटे तक चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। तपकरा, लवाकेरा और फरसाबहार क्षेत्र में 25 से अधिक गांवों में 3 दिनों से विद्युत व्यवस्था ठप्प हो जाने के बाद नलजल आपूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। इस अंचल में अंधेरा व्याप्त हो जाने से जंगली हाथी और सर्पदंश की घटना का हमेशा भय बना रहता है।

फरसाबहार के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) शबाब खान ने बताया कि तपकरा से ओड़िसा राज्य का सीमा पर नागरिकों ने चकाजाम आंदोलन शुरू कर दिया था। इस कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। उन्होंने बताया कि यहां नागरिकों को विद्युत व्यवस्था को भविष्य में बेहतर रखे जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यहां चकाजाम आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। यहां फरसाबहार जनपद पंचायत के सदस्यों ने बताया कि जंगली हाथी और सर्पदंश की जटिल समस्या के साथ विद्युत की अव्यवस्था को लेकर नागरिकों द्वारा आक्रोश जताया जा रहा था।

ये भी पढ़ें-  राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले CM भूपेश बघेल, द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, मोदी से की अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा