लखीमपुर-खीरी: पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चार बाइक बरामद
अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने सलेमपुर कोन मोड़ के पास चोरी की बाइक से आ रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छुपाकर खड़ी की गईं तीन अन्य बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। …
अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने सलेमपुर कोन मोड़ के पास चोरी की बाइक से आ रहे एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत में छुपाकर खड़ी की गईं तीन अन्य बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया की शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी हुई बाइको को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हेड कांस्टेबल विजय शर्मा को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सलेमपुर कोन मोड़ की घेराबंदी की। इसी बीच बाइक से निकले शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी हासिम अली उर्फ मामा को पुलिस ने रोक लिया और बाइक के कागज मांगे।
कागज न होने पर पुलिस उसे कोतवाली लाई और पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया की बरामद बाइक उसने मोहल्ला हिदायत नगर से चोरी की थी। उसने तीन अन्य बाइक भी अलग अलग स्थानों से चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जिंद बाबा की मजार के पास गन्ने के खेत में खड़ी तीनों बाइक बरामद की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: शराबी बाप को बेटे ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला, गिरफ्तार
