बरेली: कुतुबखाना पुल की डिजाइन बदली, पोल पहले से हुए कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे कुतुबखाना पुल की डिजाइन में कुछ परिवर्तन हुआ है। निर्माणकार्यदायी एजेंसी ने तीन माह का समय मांगा है। यही कारण है कि इन दिनों पुल निर्माण से संबंधित कोई गतिविधि नहीं हो रही है। कोहाड़ापीर से कुतुबखाना होते हुए कोतवाली तक बनने वाले ओवरब्रिज को …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे कुतुबखाना पुल की डिजाइन में कुछ परिवर्तन हुआ है। निर्माणकार्यदायी एजेंसी ने तीन माह का समय मांगा है। यही कारण है कि इन दिनों पुल निर्माण से संबंधित कोई गतिविधि नहीं हो रही है।

कोहाड़ापीर से कुतुबखाना होते हुए कोतवाली तक बनने वाले ओवरब्रिज को रद कराने के लिए व्यापारी कई माह से आंदोलन कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। सभी जगह से उन्हें आश्वासन मिला है, लेकिन व्यापारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि कोई आश्वासन नहीं चाहिए केवल पुल निरस्त होना चाहिए। व्यापारियों की इस मांग पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है, लेकिन इस बीच चर्चा है कि पुल के डिजाइन में परिवर्तन किया जा रहा है।

इसमें तीन माह का समय लग सकता है। इसीलिए काम रुका है। यह भी चर्चा है कि व्यापारियों के विरोध को देखते हुए उन्हें संतुष्ट करने के लिए पुल के पिलरों की संख्या पहले से कम की गई है। इसलिए, डिजाइन बदला जा रहा है। व्यापारियों को भी इस बात का पता है कि पुल के पिलरों की संख्या में कमी आई है। कई पिलरों का स्थान बदला है। इन बातों के बीच व्यापारी पुल निरस्त कराने में अमादा हैं। अफसर मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सिलाई, प्लंबरिंग, टेलरिंग में प्रशिक्षण को मांगे गए ऑनलाइन आवेदन, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार