बाराबंकी: डीसीएम में पीछे से टकराई रोडवेज बस, 12 घायल, चार की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर दल सराय चौराहे के पास एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही डीसीएम में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही बस …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच हाईवे पर दल सराय चौराहे के पास एक रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही डीसीएम में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही बस पर सवार 80 यात्रियों में से करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पुलिस ने नजदीकी सीएचसी रामनगर भेज दिया।

यहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायलों में चार की हालत अत्याधिक गंभीर देखने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना रामनगर के दल सराय चौराहे पर देर रात 2:00 बजे के करीब लखनऊ बहराइच हाईवे पर एक बलरामपुर रोडवेज बस की टक्कर सड़क पर जा रहे डीसीएम से हो गई।

यह हादसा तब हुआ जब बलरामपुर डिपो कीएक.बस कानपुर से बलरामपुर के लिए रवाना हुई। जब वह जिले की रामनगर थाना की सीमा में पहुंची तो दल सराय चौराहे पर डीसीएम गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से गाड़ी में ही टकरा गया। रोडवेज बस की रफ्तार ज्यादा होने से उसका एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जबकि बस में सवार 80 यात्रियों में से दर्जन भर यात्री घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिनमें से चार गंभीर घायल सुमन साह, सियाराम, सुखदेव वर्मा और शारदा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

रफ्तार बनी वजह

घायल यात्रियों ने बताया कि जब उनको होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थे। बस में करीब 80 यात्री कानपुर से सवार होकर बलरामपुर जा रहे थे। इस दौरान ज्यादातर यात्रियों को नींद आ गई। बस का चालक बहुत तेज गाड़ी चला रहा था। बस और डीसीएम की टक्कर के बाद जब हम नींद से जागे तो हम लोग काफी चोटिल हो चुके थे।

पढ़ें-बरेली: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे, कल रात 12 बजे से मिलेगी मुफ्त बस सेवा

संबंधित समाचार