बहराइच: पेड़ को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चित्तौरा झील में श्रावणी स्नान के पश्चात पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में जनपद के नगरौर आश्रम में पेड़ को राखी बांधी गई। गतिविधि के जिला धर्मसंस्थान प्रमुख स्वामी विष्णुदेवाचार्य के नेतृत्व में आश्रम में स्थित मौलिश्री के वृक्ष को रक्षाबंधन बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प …

बहराइच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चित्तौरा झील में श्रावणी स्नान के पश्चात पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में जनपद के नगरौर आश्रम में पेड़ को राखी बांधी गई। गतिविधि के जिला धर्मसंस्थान प्रमुख स्वामी विष्णुदेवाचार्य के नेतृत्व में आश्रम में स्थित मौलिश्री के वृक्ष को रक्षाबंधन बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

रक्षाबंधन सूत्र बांधने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी विष्णुदेवाचार्य ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण है। इनके बिना धरती पर जीवन की संकल्पना करना बेमानी होगी इस लिए जैसे हम बहानों से आज के दिन राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। वैसे ही वृक्षों को राखी बांधकर हमें उनके सुरक्षा और संरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होने कहा कि लोग भौतिक सुविधाओं की पूर्ति करने के लिए निरंतर वृक्षों की कटाई कर रहे जिससे धरती पर पेड़ो की संख्या घट रही वातावरण इतना गर्म हो रही है कि यदि इसी तरह पेड़ों की कटाई चलता रहा तो धरती पर जीना भी मुश्किल हो जायेगा। इसलिए हमें आगे आकर जल जमीन जंगल को संरक्षित करना होगा।

इस अवसर पर जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, जिला टोली के जिला समन्वयक ध्रुव कुमार मिश्र, विद्याभूषण त्रिपाठी, सत्यम् शुक्ल आदि उपस्थित थे।

पढ़ें-हल्द्वानी: अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी ‘पंचवटी वाटिका’, 15 अगस्त को होगा शिलान्यास

संबंधित समाचार