बरेली: अमृत विचार के ऑफिस पर धूमधाम से मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में सेटेलाइट के पास पीलीभीत रोड स्थित अमृत विचार के हेड ऑफिस पर 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अमृत विचार अखबार के संपादक शंभू दयाल वाजपेयी और कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित कार्यालय के स्टाफ …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में सेटेलाइट के पास पीलीभीत रोड स्थित अमृत विचार के हेड ऑफिस पर 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अमृत विचार अखबार के संपादक शंभू दयाल वाजपेयी और कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित कार्यालय के स्टाफ ने राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को देश की आजादी के 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मिठाइयों का वितरण भी किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सिटी इंचार्ज राकेश शर्मा, एचआर चिंतन राजपूत समेत कार्यालय के सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस लाइन में एसएसपी ने फहराया झंडा, 76वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को दी बधाई

 

संबंधित समाचार