औरैया : स्कूल के शौचालय में 18 घंटे बंद रहा छात्र…जानें आगे
औरैया । जिले में एक स्कूल स्टाफ की लापरवाही के कारण एक छात्र 18 घंटे तक स्कूल के शौचालय में बंद रहा। जब स्कूल खुला ते वह बदहवास हालत में मिला। हालांकि इस घटना को हेडमास्टर ने अपनी गलती स्वीकार की लेकिन बदनामी के डर से उसने रुपयों का लालच देकर बच्चे का मुंह बंद …
औरैया । जिले में एक स्कूल स्टाफ की लापरवाही के कारण एक छात्र 18 घंटे तक स्कूल के शौचालय में बंद रहा। जब स्कूल खुला ते वह बदहवास हालत में मिला। हालांकि इस घटना को हेडमास्टर ने अपनी गलती स्वीकार की लेकिन बदनामी के डर से उसने रुपयों का लालच देकर बच्चे का मुंह बंद करना उचित समझा। मगर छात्र के परिजनों ने थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
औरैया जनपद के बेला थानाक्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी अंकित प्राथमिक विद्यायल में कक्षा छह का छात्र है। बता दें कि पांच अगस्त को वह छुट्टी के समय पूर्व शौचालय गया था। जब वह शौचालय में ही था तो इसी बीच छुट्टी हो गई। स्कूल के स्टाफ ने शौचालय समेत कमरों में ताला लगा दिया और हेडमास्टर भी घर चले गए।
अगले दिन स्कूल खुला और शौचालय का ताला खोला गया तो छात्र बदहवास बाहर निकला। शिक्षक यह देख कर सहम गए। इसके बाद छात्र ने परिजनों को आपबीती सुनाई। हालांकि, पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय में निकला सांप, बच्चों से पहले शिक्षक भागे
