रामपुर : सैंजनी नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, नशे का था आदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। सैंजनी नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के बेरखेड़ा गांव के अंदर से बह रही सैंजनी नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का …

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। सैंजनी नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के बेरखेड़ा गांव के अंदर से बह रही सैंजनी नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। चौकीदार व ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल संजय प्रताप सिंह व वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद मृतक की पत्नी राजकुमारी पुत्र परवेश भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी व पुत्र ने बताया है मृतक नशे का आदी था। उसके परिजनों ने हत्या जैसी कोई आशंका नहीं जताई है। फिलहाल मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: हैंडपंप पर करंट आने से दो भाई झुलसे, एक की मौत

संबंधित समाचार