घर के डेली स्नैक्स से हो गए हैं बोर, तो एक बार ड्राई करें ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स, बच्चे भूल जाएंगे बाहर का खाना
घर पर रोज रोज क्या ऐसा स्नैक्स ये हम सभी सोचते हैं। और एक ही तरह का स्नैक्स खाकर ऊब जाते हैं तो ऐसे में आप घर पर यम्मी ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स घर के बच्चों को भी बेहद पसंद आएंगा। इस बनाना भी बेहद आसान है और इसे …
घर पर रोज रोज क्या ऐसा स्नैक्स ये हम सभी सोचते हैं। और एक ही तरह का स्नैक्स खाकर ऊब जाते हैं तो ऐसे में आप घर पर यम्मी ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स घर के बच्चों को भी बेहद पसंद आएंगा। इस बनाना भी बेहद आसान है और इसे खाकर बच्चे बाहर का खाना भूल जाएंगे। तो आइए जानते हैं पिज्जा पॉकेट्स बनाने की आसान रेसिपी।
ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- जरूरत अनुसार
- मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
- 2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न
- 2 बड़े चम्मच कटी हुई प्याज
- 2 बड़े चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च
- कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज- जरूरत अनुसार
- पिज्जा सॉस- जरूरत अनुसार
- 3-4 कटे हुए ऑलिव्स
- टोमैटो सॉस- जरूरत अनुसार
- नमक- स्वाद अनुसार
ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाने की विधि
सबसे पहले पैन में मक्खन गर्म करके प्याज भून लें। अब इसमें स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च और नमक डालकर फ्राई करें। इसके बाद पैन में पिज्जा सॉस और टोमैटो सॉस मिलाकर तेज आंच पर सब्जियों को पकाएं जब सब्जियां पक जाएं तो उसे कटोरी में निकाल कर ठंडा करके इसमें ऑलिव्स और मोजेरेला चीज मिला लें।
अब ब्रेड के किनारे काट कर बेलन से पतला कर लें इसके बाद ब्रेड में स्टफिंग कर ब्रेड को अच्छी तरह पैक करें। इसके बाद पैन में तेल गर्म करके स्टफ्ड ब्रेड को मीडियम फ्लेम पर डीप फ्राई करें। अब आपके पिज्जा पॉकेट बनकर तैयार हैं। इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। ये ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बच्चों को बेहद पसंद आएगा।
पढ़ें-जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को लगाएं उनका प्रिय धनिया पंजीरी का भोग, जानें रेसिपी
