तीखा खाने के हैं शौकीन, तो घर पर झटपट बनाएं Spicy Paneer Tikka, स्वाद से जीते सभी का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप भी हैं तीखा खाने के शौकीन तो आप एक बार जरूर ट्राई करें पनीर टिक्का। पनीर टिक्का का स्वाद बेहद लजीज होता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। आप चाहें तो इसे स्नैक्स में भी शामील कर सकते हैं। इसे आप मेहमान नवाजी में भी पेश कर सकते हैं। इसका स्वाद …

अगर आप भी हैं तीखा खाने के शौकीन तो आप एक बार जरूर ट्राई करें पनीर टिक्का। पनीर टिक्का का स्वाद बेहद लजीज होता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है।

आप चाहें तो इसे स्नैक्स में भी शामील कर सकते हैं। इसे आप मेहमान नवाजी में भी पेश कर सकते हैं। इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे स्नैक्स के तौर पर झटपट मना सकते हैं।

पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 प्याज
  • 1/2 कटोरी दही
  • 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल जरूरत के अनुसार

पनीर टिक्का बनाने की विधि

पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले इसका मसाला तैयार करें। एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को टुकड़ों में काट लें। इन क्यूब्स को दही वाले मिश्रण में डालकर मैरिनेट करें और आधे घंटे के लिए अलग रख दें।

इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें। पनीर क्यूब्स को टूथपिक या स्टिक्स पर लगाकर पैन में रखकर पकाएं. बीच-बीच में स्टिक्स को पलटते रहें। जब इनका रंग सुनहरा हो जाए तो पनीर टिक्का को प्लेट पर निकाल लें। तैयार है स्पाइसी पनीर टिक्का. हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पढ़ें-अगर आप भी हैं घूमने के शौकीन, तो एक बार जरूर घूमें कानपुर के इन स्थलों पर