Viral Video: शख्स ने मगरमच्छ को प्यार से खिलाया खाना, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अब तक आपने मगरमच्छ के शिकार के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे होंगे। इन वीडियोज में मगरमच्छ शिकार करते हुए नजर आते होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप के होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप एक शख्स …

अब तक आपने मगरमच्छ के शिकार के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे होंगे। इन वीडियोज में मगरमच्छ शिकार करते हुए नजर आते होंगे। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप के होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप एक शख्स को मगरमच्छ के साथ खेलते हुए देख सकते हैं। वाकई में इस शख्स ने जो किया है वो हैरत में डालने वाला है। यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

बता दें वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि नदी या तालाब के बीच नाव पर बैठा शख्स मगरमच्छ से ठीक वैसे ही व्यवहार कर रहा है, जैसे वो कोई कुत्ता हो। जिस तरह से इंसान कुत्तों को खाना खिलाते हैं या सहलाते हैं, ठीक उसी तरह से शख्स मगरमच्छ के साथ कर रहा है।

हैरानी की बात तो यह है कि मगरमच्छ भी इस शख्स से साथ काफी घुला मिला लगता है। मगरमच्छ बिल्कुल भी आक्रामक नहीं है और वो शख्स के इशारों को समझ कर उनका अच्छे से पालन भी कर रहा है। दोनों के बीच बेहद गहरी दोस्ती लग रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर HoodFamousTV नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। एक अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन बार देखा जा चुका है वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। नेटिजन्स ने वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी किए हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: आ देखें जरा किसमें कितना है दम! कंगारुओं के दंगल का ये वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज