संभल की बेटी मनीषा सिंह बनीं फेसबुक की महाप्रबंधक, वनस्थली विद्यापीठ से हासिल की एमसीए की डिग्री
आशुतोष मिश्र, अमृत विचार। 27 प्रतिशत महिला साक्षरता दर वाले संभल जिले की बिटिया ने फेसबुक महाप्रबंधक की कुर्सी हासिल की है। बेटी मनीषा सिंह अब अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में बैठेंगी। फेसबुक के संयुक्त राज्य अमेरिका का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है। दो दिन पहले ही इस पद पर इनका चयन हुआ है। संभल के …
आशुतोष मिश्र, अमृत विचार। 27 प्रतिशत महिला साक्षरता दर वाले संभल जिले की बिटिया ने फेसबुक महाप्रबंधक की कुर्सी हासिल की है। बेटी मनीषा सिंह अब अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में बैठेंगी। फेसबुक के संयुक्त राज्य अमेरिका का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है। दो दिन पहले ही इस पद पर इनका चयन हुआ है।
संभल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के न्योरा गांव की मिट्टी मनीषा की इस उपलब्धि से फूले नहीं समा रही है। मनीषा के पिता अजयपाल सिंह भारत सरकार की सेवा से अवकाश ग्रहण कर चुके हैं। सेवाकाल में ही उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में भी अपना आशियाना बना लिया। लेकिन, गांव और घर से रिश्ता जोड़े रखा। हर समय गांव आते-जाते और रिश्तेदारों संपर्क में बने हुए हैं। दो बेटे और एक बेटी वाले इस परिवार में अब खुशियों का डेरा है। मनीषा ने देहरादन, ऋषिकेश केंद्रीय विद्यालय में आरंभिक शिक्षा ग्रहण किया।
राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से कंप्यूटर साइंस में परास्नातक की डिग्री हासिल की। अब फेसबुक के महाप्रबंधक के रूप में संभल की माटी की सुगंध बिखेरेंगी। मनीषा के छोटे भाई हरीश सिंह भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्रालय में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। अमृत विचार से बातचीत में वह कहते हैं कि मनीषा ने क्षेत्र क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अब फेसबुक के महाप्रबंधक का पद हासिल किया है। दो दिन पहले कंपनी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्य भार ग्रहण कर लिया है।
वर्ष 1997 में मनीषा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब तक वह अमेरिका की तकनीकी सलाहकार भी थीं। बीते साल पैतृक गांव आयीं थीं। जहां गांव की वेबसाइट का उद्घाटन किया और लड़कियों को प्रोत्साहित किया। हरीश कहते हैं कि मनीषा सबसे छोटी है। वह शुरू से कुशाग्र बुदि्ध की है। वह बड़े भाई गुणगांव स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के डीजीएम हैं।
ये भी पढ़ें : आरबीआई के इन पाबंदियों से जल्द मुक्त हो सकता है सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
