बहराइच: मुख्यमंत्री ने नव निर्मित रिसिया थाने का वर्चुअल किया लोकर्पण, जानें क्या कहा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया मोड़ में बनकर तैयार हुए रिसिया थाने का बुधवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून को स्थापित करने के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। सभी चौकी और थाने में इसके लिए काम चल रहा है। रिसिया नगर में किराए के …

बहराइच। रिसिया मोड़ में बनकर तैयार हुए रिसिया थाने का बुधवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून को स्थापित करने के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। सभी चौकी और थाने में इसके लिए काम चल रहा है।

रिसिया नगर में किराए के भवन में थाना अस्थाई रूप से संचालित हो रहा था। काफी प्रयास के बाद नानपारा बहराइच मार्ग पर रिसिया मोड़ में आश्रम पद्धति विद्यालय के निकट स्थाई भवन का निर्माण चल रहा था। सभी काम पूरा होने के बाद बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने नव निर्मित रिसिया थाने का लोकार्पण/उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि सांसद अक्षय वर लाल गोंड और महसी विधायक सुरेश्वर सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने की। थाना भवन का लोकार्पण करने के बाद उमख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस की अहम भूमिका है। ऐसे में हर एक को पुलिस की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा कि कानून को स्थापित करने के हर चौकी और थाने में काम चल रहा है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को मिलकर कानून को कायम रखने की सीख दी। मालूम हो कि रिसिया नगर पंचायत से आठ किलोमीटर दूर थाना भवन का निर्माण हुआ है। अब रिसिया कस्बा की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़ी चौकसी बरतनी होगी।

इस दौरान एएसपी सिटी कुंवर ज्ञाननजय सिंह, सीओ राजीव सिसोदिया, थानाध्यक्ष इंद्रजीत सरोज, उप निरीक्षक दीपक सिंह समेत नगर की जनता मौजूद रही।

सांसद का नाम नहीं बता सकी छात्रा

नव निर्मित थाना भवन का लोकार्पण होने के बाद जिलाधिकारी बगल में संचालित कस्तूरबा गांधी आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम में छात्राओं से बहराइच सांसद का नाम पूछा तो सभी चुप हो गई। इस पर डीएम भी अचरज हो गए। इसके बाद डीएम ने अपने आवास पर उगाई गई भिन्डी का वितरण कर इसके फायदे बताए।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: मुख्यमंत्री के आने से पहले ध्वस्त हुई जमुनापुर उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था

संबंधित समाचार