हरदोई: बच्चा चोर समझ कर बुज़ुर्ग महिला को पीटा, पुलिस बोली अफवाहो से रहें सावधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मामला बावन कस्बे का है, जहां एक बुज़ुर्ग महिला को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने उसे पकड़ कर पहले पीटा, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उस बुज़ुर्ग से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा बच्चा चोर महिलाओं के कस्बे में चहलकदमी की अफवाहें तेजी पकड़ रहीं हैं। बताते हैं …

हरदोई। मामला बावन कस्बे का है, जहां एक बुज़ुर्ग महिला को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने उसे पकड़ कर पहले पीटा, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उस बुज़ुर्ग से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा बच्चा चोर महिलाओं के कस्बे में चहलकदमी की अफवाहें तेजी पकड़ रहीं हैं।

बताते हैं कि लोनार थाने के बावन कस्बे के मोहल्ला सराय नीम में अचानक भगदड़ मच गई। वहां की महिला ने एक बुज़ुर्ग महिला के ऊपर अपने बच्चे को घर के अंदर से चोरी करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाया तो भीड़ ने उस बुज़ुर्ग को पकड़ लिया।

बच्चा चोर के नाम से लोग गुस्से से इतना लाल -ताल थे कि उन्होंने न आओ देखा न ताव सभी बुज़ुर्ग को पीटने लगे। इसी बीच कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को किसी तरह काबू किया।

पुलिस बुज़ुर्ग से पूछताछ कर रही है। वहीं कस्बे में इस बात की अफवाह बड़ी तेज़ी से फैल रही है कि कुछ और बच्चा चोर महिलाओ की चहलकदमी बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है।

यह भी पढ़ेंसीतापुर: बच्चा चोर समझकर युवक की पीट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार