Health Tips: ये Black Foods आपकी Kidney के हैं अच्छे दोस्त, जानें इनके फायदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ब्लैक फूड्स (Black Foods) हमारी किडनी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Black Foods Benefits) हैं। ब्लैक फूड आपकी किडनी को कई रोगों से दूर रखने में मदद करती है। किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपुर्ण हिस्सा है। यह हमारे शरीर में फिल्टर का काम करती है। यह ब्लड से टॉक्सिक सामग्री को …

नई दिल्ली। ब्लैक फूड्स (Black Foods) हमारी किडनी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Black Foods Benefits) हैं। ब्लैक फूड आपकी किडनी को कई रोगों से दूर रखने में मदद करती है। किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपुर्ण हिस्सा है। यह हमारे शरीर में फिल्टर का काम करती है। यह ब्लड से टॉक्सिक सामग्री को यूरीन की मदद से बाहर निकालने का काम करती है। किडनी का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। लगातार ड्राय ब्लैक बींस, ड्राय ब्लैक लेंटिल का सेवन करते हैं तो आपको कार्डियो वस्कुलर डिजीज होने का खतरा कम हो जाता है साथ ही किडनी (Kidney) को भी कई रोगों से प्रोटेक्शन मिल जाती है।

काले चावल किडनी के लिए है हेल्दी
काले चावल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया से हमें बचाने में मदद करता है। एंथोसाइनिन और जेक्सैन्थिन एंटीऑक्सिडेंट काले चावल की वो वैरायटी हैं जिनसे किडनी स्वस्थ रहती है।

काली या छिलके वाली उड़द दाल
काली या छिलके वाली उड़द दाल में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट और जिंक पाया जाता है। यह सारी चीजें बॉडी में एनर्जी लेवल को तो बढ़ाता ही है साथ ही किडनी को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है।

काला तिल भी है फायदेमंद
काला तिल में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम और विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है।

काले अंगूर भी है खास
ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे कंपाउड किडनी की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी और उपयोगी है। काले अंगूर में पाया जाने वाला प्रोएंथोसायनिडिन स्किन के लिए भी अच्छी होती है।

ब्लैकबेरी भी है फायदेमंद
ब्लैकबेरी में मौजूद बायोफ्लेविनॉयड्स और टिमिन सी फ्री रेडिकल्स बॉडी में सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं और यह किडनी को भी हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें : खाली पेट भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या