रायबरेली: रेल कारखाना में एम्पलाइज एसोसिएशन ने मनाया स्थापना दिवस
रायबरेली। लालगंज आधुनिक रेल कोच कारखाने की ऑल इंडिया रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आवासीय परिसर स्थित सरस्वती ऑडिटोरियम में 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएम शमशेर सिंह कलसी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह के दौरान पिछड़े वर्ग के मसीहा बीपी मंडल की जीवनी पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता …
रायबरेली। लालगंज आधुनिक रेल कोच कारखाने की ऑल इंडिया रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आवासीय परिसर स्थित सरस्वती ऑडिटोरियम में 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएम शमशेर सिंह कलसी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समारोह के दौरान पिछड़े वर्ग के मसीहा बीपी मंडल की जीवनी पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं ड्राइंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी 70 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
संगठन के अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि हम महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहें हैं। इस अवसर पर महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा हरविंदर कलसी, सीएओ संजय कटियार, अधिशासी अभियंता एलबी सिंह मौर्या, बिंदु मौर्य, पूनम यादव, निधि शर्मा ,रीना कुमारी, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री ओमप्रकाश मौर्य, मुनेश पटेल, विनोद यादव, अरुण पाल, योगेंद्र यादव, राजीव रंजन, अरुण पाल, मनोज यादव, सहित मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल, महामंत्री सुशील गुप्ता, एससी एसटी एसोसिएशन के महामंत्री देवनाथ निर्मल, बलिराम यादव सहित कर्मचारियों के परिवारी जन भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली पहुंचे बांग्लादेश के रेल मंत्री, रेल कारखाना का कर रहे निरीक्षण
