Hartalika Teej 2022: अगर रखने वाली हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो इन बातों का विशेष रखें ध्यान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है। माना जाता है कि माता पार्वती के कठोर तप को देखकर शिवजी ने उन्हें दर्शन दिए थे और अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से …

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरतालिका तीज हर साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है। माना जाता है कि माता पार्वती के कठोर तप को देखकर शिवजी ने उन्हें दर्शन दिए थे और अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से योग्य वर और पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej 2022) बड़ा ही कठिन नियमों वाला है। ज्यादातर स्त्रियां इस व्रत को निर्जला ही रखती हैं। हरतालिका तीज पर की गई पूजा उपासना से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दिन कुछ विशेष उपायों से विवाह से जुड़ी हर समस्या का समाधान भी आपको मिल सकता है।

तीज की व्रत सामग्री
हरतालिका तीज की पूजा में कुछ खास चीजों का होना बहुत जरूरी माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा के लिए सूखा नारियल, कलश, बेलपत्र, शमी का पत्ता, केले का पत्ता, धतूरे का फल, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, सुपारी, अक्षत, घी, शहद, गुलाल, चंदन, रोली, धूप, दीप, कपूर, गंगाजल, दूर्वा और जनेऊ आदि का इंतजाम पहले से रखें। हरतालिका तीज की पूजा इन चीजों के बगैर अधूरी है।

हरितालिका तीज की पूजा और मुहूर्त
इस दिन प्रातःकाल और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है। इस बार हरतालिका तीज की पूजा का श्रेष्ठ  मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से लेकर 08 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शाम 6 बजकर 33 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 51 मिनट तक प्रदोष काल में पूजा का अच्छा मुहूर्त है।

ये भी पढ़ें- 10 साल बाद बन रहा गणेश चतुर्थी पर ये शुभ योग, इस मुहूर्त में करें पूजा