बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में चल रहा था हुक्का बार, दो लोग गिरफ्तार
अमृत विचार, बरेली। डीडीपुरम में खुलेआम हुक्का बार चल रहा था। पुलिस को इसकी सूचना लगी तो सीओ द्वितीय ने सर्किल तृतीय में दबिश देकर हुक्का बार चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बार से पांच हुक्के और अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को थाने से …
अमृत विचार, बरेली। डीडीपुरम में खुलेआम हुक्का बार चल रहा था। पुलिस को इसकी सूचना लगी तो सीओ द्वितीय ने सर्किल तृतीय में दबिश देकर हुक्का बार चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बार से पांच हुक्के और अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। हालांकि बाद में दोनों आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई। बारादरी के डीडीपुरम में टपरी नाम से एक रेस्टोरेंट खोला गया था। इसे राजेंद्र नगर निवासी शिवम गुप्ता और एकता नगर निवासी अहमद खान मिलकर चला रहे थे।
पुलिस को पता चला कि वहां पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। इसके बाद सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की रात वहां पर दबिश दी और रेस्टोरेंट के दोनों मालिकों शिवम गुप्ता और अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से टेबल पर रखे पांच हुक्के मिले हैं। इसके साथ ही तंबाकू समेत कई और प्रतिबंधित सामान भी मिला है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बाद में पुलिस ने उन्हें सोमवार को थाने से जमानत दे दी।
बंद था रेस्टोरेंट, खुलवाकर किया गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस समय पुलिस ने वहां पर दबिश दी। उस समय टपरी रेस्टोरेंट बंद था। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने रेस्टोरेंट मालिक को फोन करके मौके पर बुलाया और फिर चेकिंग करने की बात कहते हुए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बारादरी में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर वहां से दो लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से हुक्के और प्रतिबंधित सामान भी मिला है।– राहुल भाटी, एसपी सिटी
ये भी पढ़ें- बरेली: इस दिन से होगा आला हजरत के उर्स का आगाज, देश-विदेश से शिरकत करेंगे उलेमा
