छत्तीसगढ़: गरियाबंद में छह फर्जी नक्सली गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने आज छह फर्जी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने बताया कि मामला फर्जी नक्सली बनकर ग्राम पंचायत सरपंच से पांच लाख रुपए की उगाही करने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी महिला भी है। उन्होंने …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने आज छह फर्जी नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने बताया कि मामला फर्जी नक्सली बनकर ग्राम पंचायत सरपंच से पांच लाख रुपए की उगाही करने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी महिला भी है। उन्होंने बताया कि थाना छुरा में प्रार्थी हेमू नागेश ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22–23 अगस्त के मध्यरात्रि में चार से पांच नकाबपोश हथियारबन्द नक्सलियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। परिवार वालों के साथ मारपीट की।

मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना पर संदेही प्रहलाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी एवं पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी छह आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयर गर्ने तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री जप्त किया गया।

ये भी पढ़ें- खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा गया: भूपेश बघेल