बहराइच: नदी की धारा में समाए तीन मकान, किनारे पर बिलखते रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। घाघरा नदी के किनारे बसे मेवालाल पुरवा में गुरुवार को भी नदी की कटान जारी रही। नदी ने तीन ग्रामीणों के मकान को धारा में समाहित कर लिया। कटान की सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझरा के मजरा मेवालालपुरवा गांव …

बहराइच। घाघरा नदी के किनारे बसे मेवालाल पुरवा में गुरुवार को भी नदी की कटान जारी रही। नदी ने तीन ग्रामीणों के मकान को धारा में समाहित कर लिया। कटान की सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझरा के मजरा मेवालालपुरवा गांव में नदी ने कटान तेज कर दी है। नदी की तेज धारा मकानों को आगोश में ले रही है। गुरुवार को नदी ने कटान करते हुए छोटू, लालूराम और कंधई के मकान को आगोश में ले लिया। कटान की सूचना ग्रामीणों ने तहसील में दी, लेकिन न तो तहसीलदार पहुंचे और न ही एसडीएम। जबकि नदी प्रतिदिन तीन से पांच मकान को काट रही है।

कटान में मकान समाहित होता देख ग्रामीण विलख रहे हैं। गांव निवासी लालू राम ने बताया कि अब हम सभी का कुछ नहीं बचा है। किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। इस मामले में तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि लेखपाल सभी की रिपोर्ट बना रहे हैं। दैवीय आपदा राहत कोष से सभी को मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल के तीन मकानों पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’

संबंधित समाचार