बरेली: आधार प्रमाणिकरण न होने से बढ़ीं मुश्किलें, खाते में नहीं पहुंच सकी पेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आधार प्रमाणिकरण न होने से निराश्रित व विधवा पेंशन योजना का लाभ पा रहे पात्रों की पेंशन रूक गई है। पात्रों को इस बारे में जानकारी तक नहीं है। जिसको लेकर जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि कई ऐसे पात्र हैं जो विधवा व निराश्रित पेंशन पा रहे हैं। लेकिन …

बरेली, अमृत विचार। आधार प्रमाणिकरण न होने से निराश्रित व विधवा पेंशन योजना का लाभ पा रहे पात्रों की पेंशन रूक गई है। पात्रों को इस बारे में जानकारी तक नहीं है। जिसको लेकर जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि कई ऐसे पात्र हैं जो विधवा व निराश्रित पेंशन पा रहे हैं। लेकिन उन लोगों ने अभी तक आधार का प्रमाणिकरण नहीं कराया है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक आधार का प्रमाणिकरण नहीं कराया है। सरकार ने उनके लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। जिससे उनके खाते में पेंशन पहुंच सके। अगर वह लोग ऐसा नहीं कराती हैं तो उनका नाम भी योजना से हटा दिया जाएगा। उनकी दूसरी किस्त खाते में नहीं जा पाएगी। आगे जाकर उन्हें दिक्कत हो सकती है। जो भी विधवा पेंशन के लाभार्थी हैं वह ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, ग्राम विकास अधिकारी सभी को अवगत कराया जा चुके हैं।

वह इनसे जानकारी ले सकतीं हैं। लोकवाणी केंद्र, जन सेवा केंद्र या पंचायत भवन अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर, फोटो ले जाकर अपलोड करा सकते हैं। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो वह कलेक्ट्रेट में कमरा नंबर सात पर आकर सही करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्कूल की गिरी जर्जर दीवार, बड़ा हादसा होने से टला

संबंधित समाचार