उन्नाव: नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने किया विकासभवन का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप
उन्नाव। नोडल अधिकारी बीएल मीणा गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब अचानक विकासभवन पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सबसे पहले शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेनी शुरू की। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का नाम लिया तो डॉ. अनिल दतात्रेय पांडे खड़े हो गए। उन्होंने पूछा कि गोशाला निर्माण में कितनी …
उन्नाव। नोडल अधिकारी बीएल मीणा गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब अचानक विकासभवन पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सबसे पहले शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेनी शुरू की। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का नाम लिया तो डॉ. अनिल दतात्रेय पांडे खड़े हो गए। उन्होंने पूछा कि गोशाला निर्माण में कितनी ईंट लगती हैं। ईंट खड़ी या पट रखी जाती है। यह सवाल सुनते ही सीवीओ चकरा गए। उन्हें इसका कोई जवाब देते नहीं बना।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी अफसरों से मुखातिब हुए। पूछा कि कितने सडक़ों के कितने गड्ढे भरे गए। गड्ढों के भरने में कितनी निर्माण सामग्री का प्रयोग होता है। इसके अलावा कई अन्य तकनीकी सवाल पूछे तो विभागीय अफसर इधर, उधर देखने लगे। नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की क्लास लेनी शुरू की। पूछा कि कितने स्वास्थ्य केंद्र हैं। डॉक्टर और वार्ड ब्वाय सहित अन्य स्टाफ की जानकारी ली तो कई सवालों का जवाब देने में अधिकारी को पसीना आ गया।
कहा कि सीएचसी/पीएचसी पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। जिससे जनता को जिला अस्पताल की दौड़ न लगानी पड़े। इसके बाद पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि पानी की नियमित रूप से टेस्ंिटग कर उसकी सप्लाई की जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। पुलिस विभाग जन सामान्य की समस्या को शालीनता से सुने तथा तुरंत उचित कार्रवाई करे।
अन्य विभागों की योजनाओं की भी हुई समीक्षा
नोडल अधिकारी ने कृषि, बिजली, सिंचाई, उद्यान, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्प संख्यक, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राशन वितरण, मनरेगा आदि विभागों की समीक्षा की। बैठक में डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, प्रभागीय वनाधिकारी ईशा तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सफीपुर सीएचसी का किया निरीक्षण, मरीजों से ली जानकारी
सफीपुर। नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दवा भंडारण कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट से कुछ दवाएं निकलवाईं। नाक, कान, गला कक्ष में जानकारी आवश्यक जानकारी ली। ओपीडी में मौजूद सर्जन डॉ. बृजेश कुमार से आपरेशन की जानकारी ली तो उन्होंने जुलाई में 5, अगस्त में 7 व सितंबर के पहले दिन 1 आपरेशन करने की जानकारी दी। अल्ट्रासाउंंड कक्ष में मौजूद डॉ. ललित कुमार से संख्या पूछी। बताया गया कि 58 अल्ट्रासाउंड किए गए हैं। महिला डॉ. अंजली से प्रसव संबंधी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें:-बरेली: थाना कैंट में घर से दो भाई-बहन को ले गई बच्चों की मां, क्षेत्र में मचा हड़कंप
