गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 5 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात के अरावली ज़िले में अंबाजी की ओर जा रहे लोगों को एक कार ने कुचला। हादसे में 6 लोगों की मृत्यु और 7 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के अरावली में बनासकांठा स्थित अंबाजी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा …

अहमदाबाद। गुजरात के अरावली ज़िले में अंबाजी की ओर जा रहे लोगों को एक कार ने कुचला। हादसे में 6 लोगों की मृत्यु और 7 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात के अरावली में बनासकांठा स्थित अंबाजी माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 7 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग पंचमहल के रहने वाले हैं। यह सभी लोग प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान एक कार ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दरअसल आगामी 5 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल अंबाजी में छह दिवसीय भादरवी पूनम मेले का आयोजन होने जा रहा है। यह मेला 10 सितंबर तक चलेगा।

इसी के चलते भक्त भारी संख्या में अंबाजी पहुंच रहे हैं। मेले के लिए बनासकांठा जिला प्रशासन और आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी है।

बता दें कि अम्बाजी मंदिर में देवी की कोई छवि या मूर्ति नहीं है, बल्कि यहां पर पवित्र श्री वीसा यंत्र को मुख्य देवता के रूप में पूजा जाता है। इस यंत्र को कोई भी नग्न आंखों से नहीं देख सकता है, साथ ही यंत्र की फोटोग्राफी प्रतिबंधित है।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ नौसेना में करेंगे शामिल, जानें खासियत

संबंधित समाचार