कानपुर: शिकायतों के लंबित होने पर डीएम विशाख जी सख्त, 17 विभागों को भेजा नोटिस
कानपुर। जनता की शिकायतों के निस्तारण में हो रही हीलाहवाली को लेकर डीएम विशाख जी ने तल्ख तेवर दिखाए हैं। कई विभागों में लगातार शिकायतों के लंबित होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को लापरवाही बरतने वाले 17 विभागों को डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संबंधित विभागों …
कानपुर। जनता की शिकायतों के निस्तारण में हो रही हीलाहवाली को लेकर डीएम विशाख जी ने तल्ख तेवर दिखाए हैं। कई विभागों में लगातार शिकायतों के लंबित होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को लापरवाही बरतने वाले 17 विभागों को डीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में संबंधित विभागों से निस्तारण में देरी के साथ स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
शिकायतों को लेकर कई विभाग संवेदनशील नहीं हैं। इन विभागों को लगातार शिकायतों के निस्तारण के संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। डीएम ने शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले विभागों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार किया है। विभागों को नोटिस जारी किया जा गया है।
पुलिस कमिश्नर, डीसीपी वेस्ट, केडीए वीसी को भी नोटिस भेजा जा रहा है। विभागों को जारी नोटिस में लिखा गया है कि शिकायतों के पेंडिंग के संबंध में कई दफा पत्र भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। विभागों से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें सीएम पोर्टल, पीजी पोर्टल, सीएम 1076 और डीएम को मिली ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतों को शामिल किया गया है।
इन विभागों को भेजा नोटिस
पुलिस कमिश्नर, डीसीपी वेस्ट, डीआईओएस, राजस्व एवं आपदा विभाग एसडीएम नरवल, केडीए उपाध्यक्ष, केडीए सचिव, विद्युत विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरकोर्ट बटलर प्रौद्ययोगिकी विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क योजना अधिशासी अभियंता, खनिज खान निरीक्षक, चिक्तिसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी चिक्तिसाधिकारी ककवन, चिक्तिसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी चिक्तिसाधिकारी शिवराजपुर, चिक्तिसा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुख्य चिक्तिसा अधीक्षक महिला, परिवहन विभाग।
यह भी पढ़ें-लापरवाह 73 अधिकारियों पर सीएम योगी का एक्शन, भेजा कारण बताओ नोटिस
