हरदोई: शादी करने पहुंचे युवक की छत से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पत्नी की मौत हो जाने से बेटी की परवरिश में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए युवक दूसरी शादी करने के इरादे से गाजीपुर गया हुआ था। इसी दौरान बुधवार की देर रात वह वहीं मकान की छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गांव लाया गया। …

हरदोई। पत्नी की मौत हो जाने से बेटी की परवरिश में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए युवक दूसरी शादी करने के इरादे से गाजीपुर गया हुआ था। इसी दौरान बुधवार की देर रात वह वहीं मकान की छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गांव लाया गया। जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रहीं थी। उसी बीच युवक के ससुराल वालों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इससे वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि बेहटा गोकुल थाने के बिजगवां निवासी 32 वर्षीय पप्पू पुत्र मथुरी शराब का लती था। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिससे एक बेटी भी थी। पत्नी की मौत के बाद पप्पू को लगा कि उसकी बेटी की सही तरीके से परवरिश नहीं हो पा रही है। इस बात को उसने कोतवाली देहात के खेतुई निवासी छोटे से साझा की। इस पर छोटे ने दूसरी शादी करने की सलाह दी। मंगलवार को पप्पू दूसरी शादी करने के लिए छोटे के साथ गाज़ीपुर गया हुआ था।

बुधवार की रात में दोनों वहीं छत पर सो रहे थे। इसी बीच देर रात को पप्पू उठा और अचानक छत से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में उसकी वहीं पर मौत हो गई। गुरुवार को पप्पू का शव गांव लाया गया। अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रहीं थीं। इसी बीच पप्पू के ससुराल वालों ने उसकी संदिग्ध मौत मानते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इस शिकायत पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

ममता का आंचल छिना,अब बाप भी छोड़ गया साथ
पप्पू अपनी बेटी की परवरिश के लिए दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन उसके सारे अरमान उसी के साथ दफ़न हो गए। उसकी बेटी से पहले ममता का आंचल छिन गया था। पप्पू मां और बाप दोनों के फर्ज़ निभा रहा था। लेकिन इसी बीच वह भी उससे हमेशा-हमेशा के लिए दूर चला गया। पप्पू की मौत से उसकी बेटी रोते-रोते बेहाल हो गई। उसकी ऐसी हालत देख कर पत्थर दिल वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहें हैं।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: घर में महिला का मिला रक्तरंजित शव, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार