धनश्री वर्मा की हुई सर्जरी, हॉस्पिटल से शेयर किया फोटो…युजवेंद्र चहल ने कुछ यूं लुटाया प्यार
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सफल सर्जरी हुई है। इस बात की जानकारी धनश्री ने खुद अस्पताल से अपनी फोटो शेयर करते हुए दी है। बता दें कि धनश्री के घुटने की सर्जरी हुई है। वह डांस के दौरान गिर …
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सफल सर्जरी हुई है। इस बात की जानकारी धनश्री ने खुद अस्पताल से अपनी फोटो शेयर करते हुए दी है। बता दें कि धनश्री के घुटने की सर्जरी हुई है। वह डांस के दौरान गिर गई थीं। तब उनके घुटने में चोट लगी थी। बताया गया है कि धनश्री का एक लिगामेंट टूटा था। इस वजह से डॉक्टर ने उनको सर्जरी की सलाह दी थी।
हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर करते हुए धनश्री ने लिखा, ‘सर्जरी सफल हुई है। लाइफ में हर एक झटका बेहतरीन वापसी का सेटअप होता है। पहले की तुलना में अधिक मजबूत महसूस कर रही हूं।आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। धनश्री के इस फोटो और पोस्ट पर चहल ने भी कमेंट किया। उन्होंने दिल वाली इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ वाइफ। इनके अलावा भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण, यशस्वी जायसवाल, राजस्थान रॉयल्स ने भी कमेंट किया।
