महागठबंधन पर बरसे अश्विनी चौबे, कहा- ‘नीतीश डमी सीएम हैं… असली रिमोट तो लालू यादव के पास’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। मुजफ्फरपुर पहुंचे अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डमी सीएम बताया। उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार सिर्फ डमी हैं। सरकार का रिमोट कंट्रोल तो भ्रष्टाचार के सम्राट और जेल से निकले लालू प्रसाद यादव के पास …

पटना। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। मुजफ्फरपुर पहुंचे अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डमी सीएम बताया। उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार सिर्फ डमी हैं। सरकार का रिमोट कंट्रोल तो भ्रष्टाचार के सम्राट और जेल से निकले लालू प्रसाद यादव के पास है। वे पलटी मारने में माहिर हो चुके हैं। इसका उदाहरण उन्होंने एक बार से गठबंधन तोड़कर पेश किया है।

बिहार में फिर से जंगलराज
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार बदलने के साथ बिहार में अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। राजधानी में दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं हो रही। इससे स्पष्ट है कि बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है। हमारी सरकार थी तो महिलाएं और छात्राएं भयमुक्त होकर कहीं भी आ जा सकती थीं।

नीतीश कुमार के पीएम कैंडिडेट पर बोले चौबे
नीतीश कुमार के विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट बनाए जाने के सवाल पर अश्विनी चौबे ने कहा कि पहले ऐसा हो तब ना। उन्होंने तेलंगाना के सीएम केसीआर के भारत आने का जिक्र किया, कहा कि ये उठकी बैठकी लगाने वाला विपक्ष है, जनता को इनसे कोई उम्मीद नहीं है।

सरकार का इस्तीफा बाकी है
उन्होंने कहा कि जिसपर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसे कानून मंत्री बना दिया। जो चावल घोटाला में संलिप्त है, उसे कृषि मंत्री बना दिया गया। सरकार की बानगी देखिये। इसी से पता लग जायेगा कि आखिर ये किस प्रकार की सरकार है। हालांकि बात जब उठी तो कानून मंत्री से इस्तीफा दिलवाया गया। तो ये इस्तीफा तो झांकी है, सरकार का इस्तीफा अभी बाकी है। जो नीतीश कुमार भ्र्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात कहते थे। आज उनके इर्दगिर्द चारों तरफ सिर्फ भ्र्रष्टाचारी ही भरे पड़े हैं। अब क्या करेंगे। इसलिए हम उन्हें डमी CM बता रहे हैं।

हर कोई BJP में शामिल होना चाहता हैं
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमलोग गांव-गांव घर-घर घूम रहे हैं। 2025 और उससे पहले 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में 35 से अधिक सीट BJP लेकर आएगी और बिहार में हमारा डंका बजेगा। मणिपुर में JDU विधायक के BJP में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि हम धनबल का प्रयोग नहीं करते हैं। हम निष्पक्ष हैं। इसलिए हर कोई BJP में शामिल होना चाहता हैं।

महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन की सरकार है
उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। अब तो उनके पास यही बच गया हैं। जिन्होंने देश को ठगा, राज्य को ठगा, जनता को ठगा। ऐसा कोई नहीं जिसे उन्होंने नहीं ठगा। ये महागठबंधन नहीं महाठगबन्धन की सरकार है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, आरोपी ने अपनी संलिप्तता कबूली

संबंधित समाचार