बरेली: मॉडल शॉप के बाहर झगड़ रहे थे शराबी, आईजी ने पकड़वाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक कार्यक्रम से लौट रहे आईजी और एसपी सिटी ने डोहरा चौराहा स्थित शराब की दुकान के बाहर तीन युवकों को मारपीट करते हुए देखा। इस पर वे खुद ही मौके पर पहुंच गए फिर उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस उन युवकों को अपने साथ ले गई। सोमवार शाम लगभग 5 …

बरेली, अमृत विचार। एक कार्यक्रम से लौट रहे आईजी और एसपी सिटी ने डोहरा चौराहा स्थित शराब की दुकान के बाहर तीन युवकों को मारपीट करते हुए देखा। इस पर वे खुद ही मौके पर पहुंच गए फिर उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस उन युवकों को अपने साथ ले गई। सोमवार शाम लगभग 5 बजे आईजी रमित शर्मा और एसपी सिटी राहुल भाटी एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जब वे डोहरा मोड़ पर पहुंचे तो देखा कि कई लोग वाहन साइड में खड़े करके मॉडल शॉप के पास मौजूद हैं।

आईजी को पता चला कि वहां तीन शराबी आपस में मारपीट कर रहे हैं। आईजी और एसपी सिटी अपने वाहनों को रोककर पैदल ही मौके पर पहुंच गए। उन युवकों को पकड़ लिया। युवकों का कहना था कि वे कम शराब पिये हुए हैं, चाहे तो उनका मेडिकल करा लिया जाए। इसके बाद पुलिस ने घायल युवकों को हिरासत में ले लिया। यह देखकर शॉप के बाहर शराब पीने वाले कई लोग अपने वाहन लेकर वहां से भाग गए। आईजी रमित शर्मा ने एसपी सिटी को निर्देश दिए कि वह शराब की दुकान और मॉडल शॉप के बाहर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।

सेल्समैन को पुलिस ने हड़काया

जब आईजी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे तो सेल्समैन भी मारपीट होते देख रहा था। इस पर पुलिस ने सेल्समैन को जमकर फटकार लगाई। कहा कि यदि वहां पर कोई कार में शराब पीता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शराब की दुकान के बाहर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। वहां मौजूद लोग बीच बचाव कराने की जगह मारपीट देख रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। – रमित शर्मा, आईजी

संबंधित समाचार