रायबरेली: कम्प्यूटर शिक्षा के नाम पर युवतियों से ठगी, डीएम से की शिकायत
रायबरेली। शिक्षा के नाम पर ठगी तथा फर्जीवाडा रुकने का नाम नही ले रहा है। ऊंचाहार में एक संस्था द्वारा कंप्यूटर कोर्स कराने के लिए युवतियां से 12 से 15 हजार रुपये तक वसूले गये, मगर पढ़ाई के नाम पर उन्हें एक कम्पनी का हेल्थ प्रोडक्ट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। संस्थान …
रायबरेली। शिक्षा के नाम पर ठगी तथा फर्जीवाडा रुकने का नाम नही ले रहा है। ऊंचाहार में एक संस्था द्वारा कंप्यूटर कोर्स कराने के लिए युवतियां से 12 से 15 हजार रुपये तक वसूले गये, मगर पढ़ाई के नाम पर उन्हें एक कम्पनी का हेल्थ प्रोडक्ट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। संस्थान द्वारा किये जा रहे इस कारनामे से युवतियों का गुस्सा फूट पड़ा और सभी युवतियों ने बुधवार को डीएम से मिलकर संस्था के खिलाफ कार्यवाही कर पैसा दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी को दिए पत्र में युवतियों ने आरोप लगाया है कि ऊंचाहार कोतवाली के खोजनपुर स्थित सब्जी मंडी के पास स्मार्ट वैल्यू कम्पनी द्वारा क्षेत्र में कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिए एक सेंटर बना था और उसको रुचि, अंजलि, कोमल व सौरभ संचालित कर रहे थे। सेंटर में कम्प्यूटर शिक्षा के नाम पर युवतियां को जाल में फंसाया गया और एडमिशन के नाम पर उनसे 12 से 15 हजार रुपये वसूले गए।
एडमिशन के बाद जब युवतियां कोर्स के लिए सेंटर पहुंची तो उन्हें कम्प्यूटर की जगह कम्पनी का हेल्थ प्रोडक्ट बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वही जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो संचालको द्वारा उन्हें सेंटर से भगा दिया गया और धमकी दी जा रही है। बुधवार को पीड़ित युवतियों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें-रामपुर में शादी अनुदान के नाम पर चार युवतियों से ठगी, आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा
