नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी मे सेना का जवान शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से बगैर किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय पक्ष ने जोरदार जवाब दिया। सेना की ओर से एक बयान में …

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से बगैर किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय पक्ष ने जोरदार जवाब दिया।

सेना की ओर से एक बयान में कहा गया है, “शत्रु की गोलीबारी का हमारे सैनिकों ने जोरदार तरीके से जवाब दिया। इस घटना में हवलदार मथियाजगन पी. गंभीर रूप से घायल हो गए। सैनिक को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।”

हवलदार मथियाजगन पी. तमिलनाडु में सलेम जिले की इडापडी तहसील के श्रीरंगई काडू गांव के रहने वाले थे। बयान में कहा गया है, “हवलदार मथियाजगन पी. एक बहादुर, अत्यंत प्रेरित और एक समझदार सैनिक थे। कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा और सर्वोच्च कुर्बानी के लिए राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज