आज ही के दिन सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का हुआ था जन्म, जानें 8 सितंबर की घटनाएं
नई दिल्ली। इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के …
नई दिल्ली। इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।
आठ सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी गीत गाए हैं। आशा भोसले का जन्म 08 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे। जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा काफी छोटी उम्र में ही आशा को दी।
आशा भोसले ने अपने करीब 8 दशक के करियर में 20 से अधिक भाषाओं में गानों को आवाज दी और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस बात को काफी कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले ने बतौर एक्ट्रेस भी सिनेमाई दुनिया में अपना जलवा बिखेरा। बहन लता मंगेशकर की तरह ही आशा भोसले ने भी हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार और दिलकश नगमें दिए।
देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।
1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।
1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म।
1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।
1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला।
2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।
2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन।
2020: तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन।
ये भी पढ़ें- आज का इतिहास: दिल्ली HC के बाहर हुए बम धमाके में 17 लोगों ने गंवाई थी जान, जानिए 7 सितंबर की प्रमुख घटनाएं
