नौ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरेंडर करने वालों में 1 लाख का इनामी भी शामिल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नौ नक्सलियों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में चलाए जा रहे पूना नम ( नई सुबह) अभियान से प्रभावित होकर मरईगुड़ा थाना व कैंप में नौ नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष कल आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण …
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नौ नक्सलियों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले में चलाए जा रहे पूना नम ( नई सुबह) अभियान से प्रभावित होकर मरईगुड़ा थाना व कैंप में नौ नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष कल आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक लाख के इनामी DKMS अध्यक्ष सहित आठ मिलिशिया कमांडर शामिल हैं।
आत्समर्पण किये गये नक्सलियों में उईका बाला, सुन्नम धर्मा, बेड़मा रामचेट्टी, पोड़ियाम बुधरा, उईका भीमा, बेड़मा कामा, डीएकेएमएस अध्यक्ष सो-सजय़ी कोसा, सीएनएम अध्यक्ष पोड़ियम सोना एवं भट्टीगुड़ा आरपीसी में आर्थिक कमेटी सदस्य बेड़मा रामा शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के अलावा पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- देश की एकता और भाईचारा को खत्म करने की हो रही है कोशिश- भूपेश बघेल
