जब एक शेरनी के आगे 3-3 मुस्टंडों ने टेके घुटने, Video देख रह जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शेरों को दुनिया का सबसे खतरनाक और ताकतवर जानवर माना जाता है, जिनके अंदर बड़े से बड़े जानवर का भी शिकार करने की ताकत होती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी तीन-तीन बॉडीबिल्डर्स पर भारी पड़ती नजर आ रही है। आपने रस्सी खींचने वाला खेल …

नई दिल्ली। शेरों को दुनिया का सबसे खतरनाक और ताकतवर जानवर माना जाता है, जिनके अंदर बड़े से बड़े जानवर का भी शिकार करने की ताकत होती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी तीन-तीन बॉडीबिल्डर्स पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

आपने रस्सी खींचने वाला खेल तो खेला ही होगा, जिसमें दो ग्रुप बनाए जाते हैं और लोग दोनों ओर से रस्सी खींचने का प्रयास करते हैं. इसमें जो ग्रुप मजबूत साबित होता है, उसे ही इस खेल में जीत मिलती है। शेरनी वाले वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। रस्सी खींच के इस खेल में दो ग्रुप बने हुए हैं, जिसमें एक तरफ तीन बॉडीबिल्डर टाइप लोग हैं, जबकि दूसरी तरफ सिर्फ एक शेरनी है।

दोनों ग्रुप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। बॉडीबिल्डर्स जोर लगाकर रस्सी खींचने की कोशिश करते हैं, लेकिन शेरनी के आगे उनकी सारी ताकत फेल हो जाती है। आखिरकार शेरनी के आगे वो तीनों बॉडीबिल्डर घुटने टेक देते हैं यानी हार मान लेते हैं।

वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह अद्भुत खेल देखने के बाद लोग शेरनी की ताकत का लोहा मान गए। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर कोई एक इंसान शेरनी के चंगुल में फंस गया तो उसकी क्या हालत होगी, इसीलिए शेरों से उलझने की गलती तो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : Viral Video: सफारी जीप के पीछे पड़ा गुस्सैल हाथी, वीडियो देख आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म