संभल: खेत में टूटकर गिरा बिजली का तार, किसान समेत भेैंस की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। सम्भल गुन्नौर रजपुरा दो थानों क्षेत्र में दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के पतेई कायस्थ में भैंस को साप्ताहिक बाजार में ले जाते वक्त गांव के एक खेत में टूटे पड़े बिजली के तार में आ रहे करंट की चपेट आने से …

संभल, अमृत विचार। सम्भल गुन्नौर रजपुरा दो थानों क्षेत्र में दो अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के पतेई कायस्थ में भैंस को साप्ताहिक बाजार में ले जाते वक्त गांव के एक खेत में टूटे पड़े बिजली के तार में आ रहे करंट की चपेट आने से किसान और उसकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरा हादसा गांव  हिरोनी में मकान निर्माण के अपने खेत से मिट्टी लेने गए किसान की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के पास बनी खंदी में पलट गई। पलटी ट्रैक्टर ट्राली के दबने से किशोर  की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल हुए लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

स्थल पर चीख पुकार मच गई। चीख पुकार को सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। किसी तरह से जोर आजमाइश कर नीचे दबे लोगों को निकाला लेकिन तब तक 14 वर्षीय अवनीश की मौत हो गई और चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

बृजेश व इंद्रपाल मामूली रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन फानन में चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर घर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- संभल: सौतेले पिता और सगे मामा ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार